इस्लाम का मतलब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इस्लाम का मतलब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

इस्लाम का मतलब

 इस्लाम का मतलब है|

इस्लाम का मतलब है अल्लाह की वेदानियत को क़बूल करना, हज़रत आदम अलैसलाम से लेकर जितने भी अम्बिया पर वही (Message of Allah) नाज़िल हुई | इस्लाम तोहीद पर मबनी है | हर नबी ने लोगों को अल्लाह की वेदानियत पर यक़ीन करने की दावत दी और लोगों को अल्लाह के एहकामात (Orders) से आग़ाह किया |

पैग़म्बरों का सिलसिला

अल्लाह-ताला ने पैग़म्बरों का सिलसिला मुकम्मल करने के लिए हज़रत मुहम्मद स.अ.व. को आख़िरी पैग़म्बर व रसूल (Messenger of Allah) बनाकर भेजा, तमाम मुस्लमान मानते हैं कि सारे नबी हक़ और सच्चाई पर हैं |

आख़िरी नबी (Last Messenger of Allah)

आख़िरी नबी हज़रत मुहम्मद स.अ.व. हैं और कुरआन अल्लाह की तरफ से हमारे नबी स.अ.व. पर नाज़िल होने वाली चौथी व आख़िरी किताब है | 

मुस्लमान इसमें बयां की गई हर शह पर बिला शक व शुबा के ईमान रखते हैं। जैसे.....

  • फ़रिश्तों पर,
  • तक़दीर पर,
  • मरने के बाद जी उठने पर,
  • हिसाब के दिन यानि क़यामत के दिन,

मुस्लमान इन सब पर ईमान रखते हैं ।